शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2015

चुहुल - ७१

(१)
एक बन्दर ने वैलेंटाइन डे पर लाल गुलाब देकर शेरनी को प्रपोज़ किया तो शेरनी ने आँखें तरेर कर कहा, “अबे, तूने अपनी शक्ल आईने में देखी है?”
बन्दर बोला “शक्ल पर मत जा. तू मेरा कॉन्फिडेंस देख.”

(२)
शादी के पांच साल बाद पति वैलेंटाइन डे पर पत्नी के लिए सफेद गुलाब लाया.
पत्नी ने कहा, “ये सफ़ेद गुलाब? वैलेंटाइन डे पर तो लाल गुलाब दिए जाते हैं.”
पति बोला, “अब जिन्दगी में प्यार से ज्यादा शान्ति की जरूरत महसूस हो रही है.”

(३)
एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए आये छात्र ने वहाँ के चौकीदार से पूछा, “कैसा है ये कॉलेज?”
चौकीदार ने तुरन्त जवाब दिया, “बहुत बढ़िया कॉलेज है. मैंने भी इंजीनियरिंग की डिग्री यहीं से ली है.”

(४)
बंटी (जूस वाले से)- "जल्दी से एक गिलास जूस दे दे. लड़ाई होने वाली है."
जूस का गिलास खाली करने के बाद फिर से बोला, “जल्दी से एक गिलास और दे. लड़ाई होने वाली है.”
जूस वाले ने घबराते हुए, जूस बनाते बनाते पूछा, “कब होने वाली है लड़ाई?”
बंटी बोला, “अभी, जब तू मुझ से पैसा मांगेगा.”

(५)
मुजरेवाली ने अपना नाचना-गाना समाप्त करने के बाद देखा कि संता चुपचाप बैठा हुआ है. उसकी तरफ मुखातिब होकर वह अदब से बोली, “हुजूर, हमने आपको खुश किया, अब आप भी हमको खुश कीजिये.”
ये सुन कर संता भावुक हो गया और बोला, “बहन, अब तू आराम से बैठ, मैं नाचता हूँ.”
*** 

2 टिप्‍पणियां: