सोमवार, 16 जनवरी 2012

चुहुल-१५

                                    
(१)
एक पति अपनी पत्नी को मजाक में उकसाते हुए बोला, “कल रात मेरे सपने में एक बहुत सुन्दर औरत आई और प्यारी-प्यारी बातें करती रही.”
पत्नी ने तुरन्त पूछा, “अकेले आई होगी?”
पति, “हाँ, पर तुमको कैसे मालूम हुआ?”
पत्नी. “क्योंकि उसका पति सपने में मेरे साथ जो था.”

(२)
एक आदमी रात को दोस्तों के साथ काकटेल पार्टी करके, नशे में धुत्त घर पहुँचा. दरवाजा बहुत देर तक खटकाता रहा पर खुला नहीं. पूरी रात बाहर बैठ कर निकालनी पडी. बैठे बैठे बीवी को गालियाँ देता रहा.
सुबह जब नशा उतर गया तो उसे याद आया कि पत्नी तो कल ही अपने मायके चली गयी थी, चाबी अपनी ही जेब में थी.

(३)
एक शराबी ने सिक्का उछाल कर अपना नव वर्ष संकल्प बताया कि अगर हेड आया तो ह्विस्की पिएगा, टेल आया तो वोदका पिएगा, सिक्का जमीन पर खड़ा रह गया तो रम पिएगा, और अगर सिक्का हवा में ही लटका रहा तो जिंदगी भर शराब नहीं पिएगा.

(४)
गाँव में बिजली आने की खबर से सब लोग उत्साहित थे. इसी खुशी में कुछ लोग नाचने लगे. उनको नाचते देख कर हाल ही में शहर से गाँव लाया गया एक कुत्ता, जो हमेशा उदासीन रह रहा था, भी नाचने लगा. किसी ने उससे पूछा, “अबे, तू क्यों नाच रहा है?”
उसने कहा, “बिजली आयेगी तो खम्भे भी जरूर लगेंगे.”

(५)
भगवान की कृपा से एक दम्पति की सात सन्तानें थी. पति महोदय मौज में पत्नी को चिढ़ाने के लिए जब भी आवाज देते तो कहते “ओ, सात बच्चों की माँ....”
पत्नी को ये संबोधन बहुत चुभता था.
एक बार पति के एक दोस्त घर आये तो पति ने उसी तरह चुटकी लेते हुए आवाज दी, "सात बच्चों की माँ, ये मेरे दोस्त आये हैं, एक गिलास पानी लाना.”
पत्नी ने उसी लहजे में जबाब दिया “अभी लाई, चार बच्चों के बाप.”
दोस्त ने पूछा “बाकी तीन किसके हैं ?”
उस दिन के बाद पति ने ऐसी चुहुलबाजी नहीं की.
                                         ***

2 टिप्‍पणियां: